CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अवैध रेत खुदाई कर रहे ट्रैक्टर जेसीबी जप्त, एसडीएम ने की कार्रवाई

अवैध रेत खुदाई कर रहे ट्रैक्टर जेसीबी जप्त, एसडीएम ने की कार्रवाई
Share

बलरामपुर: रामानुजगंज जिले में नदियों में पोकलेन व जेसीबी लगाकर रेत की अवैध खुदाई है। खुदाई के बाद रेत को ट्रक व ट्रैक्टरों में भरकर यूपी, एमपी में मोटे दामों में बेचा जा रहा है। इस पर रोक लगाने वाले जिम्मेदार भी चैन की नींद ले रहे हैं, उन्हें सिर्फ अपने कमीशन से मतलब है।

इधर कुसमी क्षेत्र में रेत की अवैध रूप से खुदाई कर निर्माण कार्यों में लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही अवैध रूप से नदी में रेत की खुदाई कर परिवहन में लगे 3 ट्रैक्टर एवं 2 जेसीबी मशीन को कुसमी एसडीएम आरएस लाल ने राजस्व अमले के साथ शनिवार को जब्त किया गौरतलब है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी क्षेत्र में कई शासकीय निर्माण कार्य चल रहे हैं जिसमें रेत की भी अच्छी-खासी खपत हो रही है। लेकिन ठेकेदारों ने नियम विरुद्ध तरीके से आसपास की नदियों में जिस प्रकार से जेसीबी मशीन लगाकर रेत की खुदाई कराई जा रही है, उससे नदी के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। यह सब प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है लेकिन इस ओर कोई ठोस कार्यवाही नही की जा रही है। शनिवार को भी करौंधा रोड पर स्थित बेलगंगा नदी में ठेकेदारों ने 3 जेसीबी मशीन लगाकर रेत की खुदाई कर दर्जनों ट्रैक्टर से रेत का परिवहन किया जा रहा था। इसकी सूचना जब कुसमी एसडीएम आरएस लाल को मिली तो वे राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच बारिश भी शुरू हो गई, इससे कई ट्रेक्टर व एक जेसीबी मशीन को मौका पाकर चालक ले भागे, जबकि 2 जेसीबी मशीन एवं 3 ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। एसडीएम की इस कार्यवाही से वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है।


ठेकेदार से भरवाएंगे रॉयल्टी
इस संबंध में एसडीएम आरएस लाल ने बताया कि रेत का उपयोग शासकीय निर्माण कार्यों में किया जा रहा हैं। लेकिन नियम विरुद्ध तरीके से रेत का उत्खनन नहीं करने दिया जाएगा। मौके पर जाकर जांच की जाएगी और रेत कहां से कैसे निकाला जाना है, इसका दिशा निर्देश दिया जाएगा। इसके साथ ही ठेकेदारों से रॉयल्टी भी भरवाया जाएगा।



Share

Leave a Reply