ट्रैक्टर ने एक युवक को रौंदा , हुई मौत
रायपुर : चंगोराभाठा के बाजार चौक में एक ट्रैक्टर की ठोकर से एक युवक की मौके अपर हई मौत हो गई। मामले में डीडीनगर पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शत्रुहन साहू 54 वर्ष चंगोराभाठा का रहने वाला था। बताया जाता है कि कल शाम वह पैदल बाजार चौक से अपने घर जा रहा था तभी ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 एलएन 4213 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए शत्रुहन को ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। वहीं पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




