BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नेशनल हाईवे में देर रात दर्दनाक हादसा, सड़क पर बैठे मवेशियों को ट्रक ने रौंदा, 9 की मौत

नेशनल हाईवे में देर रात दर्दनाक हादसा, सड़क पर बैठे मवेशियों को ट्रक ने रौंदा, 9 की मौत
Share

 राजनांदगांव : शहर राष्ट्रीय राजमार्ग में इंदामारा चौक के समीप देर रात अज्ञात ट्रक की ठोकर से सड़क पर बैठी मवेशियों की मौत हो गई। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक के बाद एक मवेशियां ट्रक की चपेट में आती चले गई। जिससे गाय, बछड़े सहित 9 मवेशियों की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि ढाबे के ठीक सामने मवेशी सड़क के किनारे बैठी हुई थी, इस दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक द्वारा ओवरटेक करते हुए मवेशियों को अपनी चपेट में लिया गया । इस हादसे में घटनास्थल पर ही सड़क पर बैठी मवेशियों की मौत हो गई। उक्त घटना रात लगभग 2:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है । सुबह लोगों ने मवेशियों को सड़क पर मृत अवस्था में देखा और पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना दी। ट्रक की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रक की चपेट में आई मवेशिया कुछ दूर तक ट्रक के साथ ही घसीटते हुए चले गई।

हादसे की सूचना मिलने पर सुबह सीएसपी पुष्पेंद्र नायक और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। मवेशियों की मौत के मामले में सीएसपी का कहना है कि मृत मवेशियों को सम्मान पूर्वक दफनाया गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।



Share

Leave a Reply