ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा , सीनियर डीसीएम ने कहा ये बड़ी चूक , पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर : जिले के आरआरआई केबिन के पास दो ट्रेन इंजन के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक इंजन पटरी से नीचे उतर गया। फिलहाल दोनों इंजन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार केबिन के पास ट्रेन के इंजन की पटरी बदली जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के इंजन के बीच आपस में टक्कर हो गई। हादसे से कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।
इस मामले में बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम पुलकित सिंघल ने कहा कि यह बड़ी चूक है। इसके मद्देनजर ही दोनों इंजन के शंटर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।




