CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जिले में आने वाले प्रवासी पक्षियों की गणना करने हेतु ग्रामीणों को दिया गया प्रशिक्षण

जिले में आने वाले प्रवासी पक्षियों की गणना करने हेतु ग्रामीणों को दिया गया प्रशिक्षण
Share

बेमेतरा | जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के अन्तर्गत गिधवा परसदा एरमसाही मे पक्षी संरक्षण के तहत वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को प्रवासी पक्षियों की गणना का प्रशिक्षण दिया गया। ज्ञात हो की बारिश के बाद शीतऋतु के आगमन के समय देश विदेश से बड़ी संख्या मे प्रवासी पक्षी गिधवा परसदा एरमसाही एवं मुरकुटा के जलाशय मे निवास करते हैं। यहां की आर्द्रभूमि (वेटलैण्ड) प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकुल है और उन्हे पर्याप्त चारा (भोजन) भी मिल जाता है। गत वर्ष हमर चिरई, हमर चिन्हारी पक्षी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका बेहतर प्रतिसाद मिला गिधवा परसदा नगधा के ग्रामीण इन सैलानी पक्षियों का एक मेहमान की भांति स्वागत कर उनका संरक्षण करते हैं। ग्रामीण इसे नुकसान नहीं पहुंचाते यदि कोई नुकसान पहुंचाता है तो ग्रामीणों द्वारा जुर्माना निर्धारित किया गया है। ग्रामीण एक स्वर से कहते हैं हमर चिरई-हमर दुवारी, हम करबो एकर रखवारी। प्रशिक्षण के दौरान वन मण्डलाधिकारी दुर्ग धम्मशील गणवीर, अनुविभागीय अधिकारी वन बेमेतरा एम आर साहू, सरपंच ग्राम पंचायत गिधवा केशवराम साहू, सरपंच नगधा थानसिंह वर्मा, सरपंच परसदा राजेश साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।



Share

Leave a Reply