तिरंगा वंदन मंच द्वारा आनलाईन फैंसी ड्रेस स्पर्धा "मैं भी भगतसिंह" का किया जा रहा है आयोजन
रायपुर, शहीद दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा वंदन मंच, रायपुर द्वारा ऑनलाइन फैंसी ड्रेस स्पर्धा "मैं भी भगतसिंह" का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 12 वर्ष तक के बच्चे अमर शहीद भगतसिंह के रूप में अपनी एक तस्वीर भेजकर इस स्पर्धा में शामिल हो सकते हैं। स्पर्धा में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। प्रथम पुरस्कार 1001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 701 रुपये, तृतीय पुरस्कार 501 रूपये प्रदान किया जाएगा। तस्वीर भेजने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2021 है। तस्वीर को 9826167631 पर वाट्सअप किया जा सकता है।




