Transfer Breaking : पुलिस विभाग में हुआ तबादला, जिलेभर में बदले TI के प्रभार, देखें लिस्ट
रायगढ। Transfer Breaking : रायगढ़ के जिले के पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किया गया है। एसपी अभिषेक मीणा ने कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिए यह आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार, चक्रधरनगर थाना प्रभारी शनीप रात्रे को कोतवाली की कमान सौंपी, तो टीआई प्रवीण मिंज को चक्रधरनगर थाना, टीआई सुंदर लाल बांधे के कापू प्रभारी के आदेश को निरस्त कर उन्हें पुलिस लाइन भेजा, वहीं उपनिरीक्षक बीएस पैकरा को लैलूंगा से कापू प्रभारी बनाया गया है।





