CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक में निकले बच्चों को ट्रक ने कुचला, हादसे में 5 की मौत

 CG में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक में निकले बच्चों को ट्रक ने कुचला, हादसे में 5 की मौत
Share

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले 16 से 17 साल के चार बच्चों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया है, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया और इस बीच उसी मौके पर ही एक और युवक की बस से कुचलकर मौत हो गई।

ये दर्दनाक हादसा कांकेर से भानुप्रतापपुर जाने वाली सड़क पर देवरी गांव के पास हुई। सुबह करीब 5 बजे आठ-दस बच्चे मॉर्निंग वाक के लिए निकले थे। इसी दौरान भानुप्रतापपुर की और से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चारों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है। उनकी मांग है कि जब तक एक्सीडेंट कर फरार हुआ ट्रक का ड्राइवर पकड़ा नहीं जाता और ट्रक मालिक नहीं आ जाता, चक्काजाम रहेगा। पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं और ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है।
दरअसल, हादसे के बाद गुस्साए लोग चक्काजाम कर रहे थे। इसी दौरान एक बस वहां पहुंची, लेकिन चक्काजाम की वजह से बस रिवर्स किया जा रहा था, तभी बस के पिछले पहिये की चपेट में आकर बस कंडक्टर की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंडक्टर बस से उतरकर ड्राइवर को गाड़ी पीछे करने का इशारा दे रहा था, तभी ड्राइवर ने कंडक्टर को ही कुचल दिया।
 


Share

Leave a Reply