दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो और ऑटो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 8 लोगो की मौत अन्य घायल
कोण्डागांव: जिले के बोरगांव में स्कॉर्पियो और ऑटो में भीषण टक्कर में ऑटो सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 06 लोगों के गंभीर रूप से घायल है, घायलों को फरसगांव अस्पताल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो जगदलपुर की ओर जा रही थी, इसी दौरान सामने से आ रही हाईवा से बचने के लिए तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जेजी से किनारे की ओर आने के बाद ऑटो को टक्कर मारी है। ऑटो में 16 लोग सवार थे, सभी ऑटो सवार पांडे आठगांव से गोड़मा जा रहे थे। मृतकों में 03 महिलाएं एक बच्चा और तीन पुरुष शामिल हैं।
हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियों और ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतकों के शरीर भी सड़क पर ही पड़े रहे। आसपास के लोगों को जब खबर लगी तब इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई है। हादसा कोंडागांव जिले के बोरगांव के पास हुआ है। बताया गया है कि सभी ऑटो सवार पांडे आठगांव से गोड़मा जा रहे थे। ऑटो में महिला-बच्चों समेत 16 लोग सवार थे। इधर, स्कॉर्पियो में भी कुछ लोग सवार थे। अचानक बोरगांव के पास दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई।
पता चला है कि स्कॉर्पियो सवार लोग झारखंड से जगदलपुर की ओर आ रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया है कि मरने वालों में कुछ महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए पहले फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से घायलों की स्थिति देखते हुए रायपुर भेजा जा रहा है। पुलिस की टीम फिलहाल मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। वहीं दोनों गाड़ियों की अचानक टक्कर कैसे हुआ, यह भी अभी पता नहीं चल सका है।
1 ऑटो में 16 लोग और अचानक मोड़ने से हुआ हादसा
पांडे आटगांव के नेताम-मरकाम परिवार के महिलाएं, बच्चे और पुरुष एक गमी के कार्यक्रम में पास के ही गांव गोड़मा गए थे। ये लोग दोपहर उस कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस समय ऑटो में चालक सहित कुल 16 लोग थे। ओवरलोड ऑटो जैसे ही बोरगांव पुलिस ट्रेनिंग कैंप के सामने पहुंचा। चालक ने सीधे हाथ की दिशा में मोड़ने की कोशिश की। ऑटो में इतने लोग होने के कारण उसका नियंत्रण छूट गया और वह सीधे सड़क के बीच आ गया। इसी दौरान जगदलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक को कुछ समझ में आता भिड़ंत हो चुकी थी। धमाके की आवाज के साथ दोनों वाहन पलट गए और आटो में सवार लोग सड़क पर बिखर गए। पीटीएस के गार्ड और आसपास के लोगों ने तुरंत मदद बुलाई, लेकिन 8 लोगों की जान नहीं बच सकी।
अभी तक सामने आए मृतकों के नाम
1.रैनू
2.हीरासिंह
3.बुधनी (महिला)
4.विजय
5.जग्गो ( महिला)
6.सुमोती (महिला)
7.मुनी (बच्चा)
8. महंगू प्रधान आटो चालक




