दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक ने महिला को कुचला , मौके पर हुई मौत
दुर्ग : शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने कोई प्रयास नही हो रही है। जिसके चलते राहगीरों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है और आये दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को फिर यातायात का अव्यवस्था के चलते सूर्या होटल के बगल रेलवे माल गोदाम जाने वाले सड़क पर ट्रक ने फिर एक महिला को कुचल दिया।
लगातार प्रशासन से मांग के बावजूद यहां यातायात व्यवस्था को सुधारने कोई भी कारगार कदम नहीं उठाया गया। अब भी जिला प्रशासन व्यवस्था नहीं सुधारता तो मजबूरन यहां के नागरिकों को कठोर कदम उठाने मजबूर होना होगा। कुछ दिनों से माल गोदाम से ट्रकों का आवाजाही बंद था तो स्थिति कुछ सामान्य रहता था, माल गोदाम में फिर से काम चालू होने से यातायात व्यवस्था फिर अव्यवस्थित हो गया तथा पुराने ढर्रे पर चला गया। मोहल्ले के लोगो ने जिला प्रशासन से मांग की है की तत्काल व्यवस्था को सुधारा जाए।जिससे आगे जनहानि न हो।




