CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की ठोकर से बाईक सवार तीन युवकों की हुई मौत

 छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की ठोकर से बाईक सवार तीन युवकों की हुई मौत
Share

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के बनियागांव ढाबा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में बाईक सवार तीन युवकों की मौत मौके पर ही हो गई।


कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 07 एजेड 9918 ने कोण्डागांव की ओर से बनियागांव की ओर जा रहे बाईक क्रमांक सीजी 27 एम 5874 में सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही बाईक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई, मृतको में विकास पोयाम पिता प्रेमलाल उम्र 17 वर्ष, अमित पोयाम पिता राजूराम उम्र 17 वर्ष,  व कृष्णा सोढ़ी पिता सम्पत उम्र 17 वर्ष, तीनों सोनाबाल खूटपारा के निवासी है। मृतको की आपस में गहरी दोस्ती थी और तीनो कक्षा 11 वीं में अध्यनरत थे। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई गनीमत रही कि, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाधित हुई यातायात को बहाल किया और घटना स्थल पर ही डटी रही। मृतको का पीएम कर शव उनके परिजनों को सौप दिया गया है।


Share

Leave a Reply