दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई दो लोग गंभीर रूप से हुये घायल
जगदलपुर : जिले के बडांजी थाना अंतर्गत ग्राम टाकरागुड़ा में सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फूल सिंह एवं रघुवीर सिंह निवासी रायपुर किसी काम को लेकर ग्राम टाकरागुड़ा में बाइक से जा रहे थे।
इस दौरान फूल सिंह काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से जा टकराई, जिससे दोनों के सिर, पैर और अन्य हिस्सों में गहरी चोट लगी है। जिन्हें डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद लोहंडीगुड़ा सीएसी में भर्ती किया गया है। साथ ही घायलों की जानकारी रायपुर में रहने वाले परिजनों को दी गई है।




