दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 13 साल के बालक को रौंदा
बिलासपुर : मस्तूरी इलाके में ग्राम किसान परसदा में घर के पास खेल रहे 13 साल के बालक सूर्य प्रकाश जोशी पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आकर चढ़ गई।
उसके सीने में गहरी चोट आई। उसे मस्तूरी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक कांता प्रसाद कुर्रे को हिरासत में ले लिया है और ट्रैक्टर को जब्त किया है।




