दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा ठोकर, महिला की मौके पर हुई मौत....
जगदलपुर : जिले के नेशनल हाईवे—30 में तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं चालक घायल है। घायल युवक को जवानों ने जगदलपुर अस्पताल पहुंचाया है। वहीं पिकअप चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पूरन दास भारती (26) अपनी पत्नी शक्ति भारती (24) के साथ बाइक में सवार होकर बस्तर से जगदलपुर की तरफ आ रहे थे। इस बीच परचनपाल गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के पीछे बैठी पत्नी उछल कर काफी दूर फेंका गई।
सिर में गंभीर चोटें आने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूरन दास भारती को मामूली चोटें ही आई है। आस-पास के लोगों ने हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने पिकअप चालक दामू नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, घायल को अस्पताल रेफर किया गया है।




