दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक सवार युवक की हुई मौत...
जगदलपुर : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत बस्तर हाट के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में एक साईकल सवार घायल हो गया, जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार युवक दियारी त्यौहार मनाकर बस्तर की तरफ से जगदलपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बस्तर हाट के पास उस बाइक सवार युवक ने सड़क किनारे चल रहे एक साईकल सवार को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साईकल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।




