दर्दनाक सड़क हादसा : कार में सवार युवक की मौके पर हुई मौत....
जगदलपुर : जिला मुख्यालय के कुम्हड़ाकोट इलाके में राष्ट्रीय, राजमार्ग 30 पर आज सुबह तीन बजे कार क्रमांक सीजी 17 केयू 4167 और ट्रक क्रमांक एपी 16 टीएस 9989 के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार युवक हिमांशु दास निवासी राजीव गांधी वार्ड की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह ट्रक में जा घुसा जिसके बाद युवक को निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग किया गया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक हिमांशु दास हाल ही में हैदराबाद में होटल मैनेजमेंट का कोर्स पूरा करने के बाद जगदलपुर लौटा था। शनिवार की रात 09 बजे के करीब वह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए निकला था, जिसकी आज सुबह तीन बजे हिमांशु के दुर्घटना की जानकारी मिली हम जब मौके पर पहुंचे तो हिमांशु कार में फंसा हुआ था। जिसे गैस कटर की मदद से काटकर बाहर निकाला गया और डिमरापाल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। ट्रक में चावल भरा हुआ था ट्रक चालक ने स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया।




