दर्दनाक सड़क हादसा : दो बाइक आपस में जा टकराई, एक की हुई मौत...
रायपुर : दो बाइक के आपस में टकराने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंडर भट्टा रायपुर निवासी चंद्रशेखर चतुर्वेदी 21 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी का भाई मनीष चतुर्वेदी पंथी नृत्य ग्राम कूंरा आया था,रविवार को शाम 7 बजे के करीब वापस बाइक से सुशील चतुर्वेदी के साथ वापस पंडरा भाट जा रहा था तभी ग्राम कूंरा पंडरा भाट के बीच रनबटोर तालाब के पास मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमएफ 4026 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से उन्हें ठोकर मार दिया।
जिससे मौके पर ही मनीष चतुर्वेदी की मौत हो गई तथा सुशील चतुर्वेदी घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मर्ग कायम कर लिया है।




