दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से पत्नी की मौत, पति-बच्ची बाल-बाल बचे
कोरबा: बाइक में 3 वर्षीय बच्ची के साथ पाली की ओर लौट रहे दंपती दीपका-पाली रोड पर हादसे का शिकार हो गए। ट्रेलर की टक्कर से पत्नी की मौत गई, जबकि पिता व बच्ची हादसे में बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार अमगांव निवासी संदीप सिंह कंवर सोमवार को बाइक में पत्नी वंदना व 3 वर्षीय बेटी गुडिय़ा के साथ पाली की ओर से आ रहा था। बाइक दीपका-पाली रोड पर नुनेरा के पास पहुंची ही थी, कि पीछे से आ रहे ट्रेलर चालक ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक समेत वे तीनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में कुचल जाने से वंदना की मौके पर मौत हो गई।




