CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

तीर्थ स्थान घुमाने का झांसा देकर एक लाख 10 हजार की ठगी कर ट्रेवल्स संचालक फरार

तीर्थ स्थान घुमाने का झांसा देकर एक लाख 10 हजार की ठगी कर ट्रेवल्स संचालक फरार
Share

रायपुर, ट्रेवल्स संचालक तीर्थ यात्रा कराने के नाम पर 11-11 हजार रुपये 10 लोगों लेकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार संतोषीनगर खमतराई निवासी पी श्रीधर राव 36 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी के घर के सामने पी.कृष्णा राव के मकान में रहने वाला किरायादार रोहित बाजपेयी पिता दिनेश चंद्र बाजपेयी जो संतोषीनगर सांई ट्रेवल्स के नाम से दुकान खोला था। रोहित बाजपेयी ने 11 हजार रुपये में बाम्बे सिद्धी विनायक, शिर्डी सांई बाबा, द्वारिकाधीश और गोवा घूमाने का झांसा देकर 05 फरवरी 21 को 11 हजार रुपये लिया व सांई टूर एण्ड ट्रेवल्स का रसीद दिया था। इसी तरह आरोपी ने 30 मार्च 21 को टूर पर रवाना होने की बात कहकर मोहल्ले के अन्य लोग के.पी.सरोजनी, पी रत्नम, पी.कृष्णा राव, श्रीमती सुनीला उईके, कुमारी शेफानी मिडडे, शरद कुमार उईके, सविता बाई धु्रव, गुरवारी पैकरा, संतोषी धु्रव सहित अन्य लोगों से करीब 1 लाख 10 हजार रुपये लेकर परिवार सहित फरार हो गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत ठगी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
 



Share

Leave a Reply