सोने और चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट
नई दिल्ली। सोने-चांदी की वायदा कीमतों में बुधवार सुबह अच्छी-खासी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह दिसंबर वायदे की सोने की कीमत 266 रुपये की गिरावट के साथ 50,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखी। इसके अलावा अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत बुधवार सुबह एमसीएक्स पर 231 रुपये की गिरावट के साथ 50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। बुधवार सुबह सोने की वैश्विक कीमत में भी गिरावट देखी गई।
घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतें जानते हैं। बुधवार सुबह चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत बुधवार 1,396 रुपये की गिरावट के साथ 61,070 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। वैश्विक स्तर पर भी चांदी की वायदा व हाजिर कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखी गई।




