CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शराब घोटाला केस में त्रिलोक सिंह ढिल्लन को नहीं मिली जमानत, रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने याचिका की खारिज

शराब घोटाला केस में त्रिलोक सिंह ढिल्लन को नहीं मिली जमानत, रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने याचिका की खारिज
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले मामले में जेल में बंद शराब करोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन को स्पेशल कोर्ट ने जमानत नहीं दी है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) रायपुर स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को ढिल्लन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसी केस में एक दिन पहले अनवर ढेबर की जमानत याचिका को भी खारिज किया गया था। वहीं महादेव सट्टा एप मामले में भी शुक्रवार को सुनवाई हुई। इसमें जेल में बंद आरोपी अमित अग्रवाल की जमानत आवेदन पर बहस हुई है। कोर्ट ने इस मामले में 20 मई तक फैसला सुरक्षित रखा है।

 

EOW की टीम ने शराब घोटाला केस में त्रिलोक सिंह ढिल्लन को 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शराब घोटाले के बाकी अरोपियों के साथ ढिल्लन को 30 मई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

दूसरी तरफ शराब घोटाला केस में नई ईसीआईआर दर्ज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। केस से जुड़े कुछ नए सबूत जुटाने के बाद ईडी ने जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ के लिए गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में आवेदन लगाया था। इसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 27 से 31 मई तक पूछताछ करने की अनुमति दी है। तीन आरोपियों से पूछताछ की अनुमति दी गई है। इनमें अनवर ढेबर, आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन हैं। ईडी इन तीनों से एक बार फिर पूछताछ करेगी।



Share

Leave a Reply