BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बेटी की शादी का कार्ड बाटने जा रहे पिता को ट्रक ने कुचला, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार, जाने पूरी खबर...

बेटी की शादी का कार्ड बाटने जा रहे पिता को ट्रक ने कुचला, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार, जाने पूरी खबर...
Share

महासमुंद। बेटी की शादी का कार्ड बाटने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लोहरसिंघ निवासी गोरेख बुड़ेक पिता बसुदेव बुड़ेक (36) शनिवार सुबह अपनी लड़की का शादी का कार्ड बांटने घर से बाइक क्रमांक सीजी 06 जीएम 7112 में सरायपाली से पाटसेंद्री की ओर जा रहा था। एनएच-53 ग्राम भोथलडीह के पास दोपहर 2 बजे बरगढ़ ओडिशा की ओर से आ रहे ट्रक क्र.सीजी 04 जेए 7088 के चालक झुरी पाल पिता रामरूप पाल (38) ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे गोरेख बुड़ेक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त की। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत 
ग्राम उखरा कोमाखान निवासी लक्ष्मीकांत पांडे की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शनिवार रात पौने 9 बजे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 जीएम 5696 से अकेला बागबाहरा से ग्राम उखरा जा रहा था। डामर प्लांट स्थित ग्राम खोपली के पास खरियार रोड की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने लक्ष्मीकांत पाण्डे की बाइक को टक्कर मारी दी। इससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।  


Share

Leave a Reply