राजधानी रायपुर में ट्रक ने अधेड़ को कुचला हुई मौत,जाने कहा की है घटना
रायपुर। राजधानी में आज सुबह एक ट्रक ने फैक्ट्री में काम करने वाले को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
यह घटना कबीर नगर के पास रिंग रोड पर हुई, जहां सुबह ट्रक की टक्कर से फैक्ट्री में काम करने वाले की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान टाटीबंध निवासी 50 वर्षीय मदन यादव पिता स्व. राजमहल यादव के रूप में की गई है।
बता दें कि 10 दिन पहले भी घटना स्थल पर सड़क दुर्घटना हुई थी। लगातार हो रहे सड़क हादसों पर कबीर नगर के रहवासियों आक्रोश जताया। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस के साथ पीडब्लूडी के अधिकारी भी पहुंचे।




