BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ट्रक के ड्राइवर और खलासी पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

ट्रक के ड्राइवर और खलासी पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
Share

रायपुर, राजधानी रायपुर के ट्रांसपोर्ट नगर खमतराई में ट्रक खड़ा करने के मामूली विवाद पर एक ट्रक के ड्राइवर और उसके खलासी पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी मूलत: बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपियों के विरूद्ध धारा 307, 147, 148, 149 भादवि और 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सरगांव जिला मुंगेली निवासी आकाश निषाद ट्रक ड्रायवरी का काम करता है। 13 जुलाई को हेल्पर मोनू जायसवाल के साथ उरला से माल भरकर ट्रान्पोर्ट नगर पार्किग नंबर 03 में गाड़ी लगाने आ रहा था। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रात 9.45 बजे पहुंचा था कि कुछ लड़के हाथ में डंडा, राड लिए गाड़ी के पास आए और ट्रक का गेट को खोलकर प्रार्थी को नीचे उतारकर मारने के लिए उसे पकड़ लिए, वहीं दूसरी ओर हेल्पर मोनू जायसवाल को गाड़ी में ही चढ़कर मारपीट किए, जिससे उसके गला, भुजा, पसली में गंभीर चोट आई। खून से लथपथ मोनू जायसवाल को आकाश इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया जिसके बाद थाना खमतराई में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने घटना के संबंध में प्रार्थी एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ प्रार्थी द्वारा बताये गये नामजद आरोपियों आशीष कुमार दुबे, रामराज सिंह, दीपक दुबे, प्रकाश कुमार दुबे एवं मोहम्मद रिजवान को ट्रांसपोर्ट नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर थाना खमतराई में विभिन्न धाराओं और आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 24 वर्षीय आशीष कुमार दुबे जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, 24 वर्षीय रामराज सिंह थाना कोंच, जिला गया बिहार, 30 वर्षीय दीपक कुमार दुबे थाना फतनपुर, जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, 25 वर्षीय प्रकाश दुबे थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश और 20 वर्षीय मोहम्मद रिजवान थाना पातेपुर जिला वैशाली बिहार का रहने वाला है, जो हाल में गाजीनगर मस्जिद के पास थाना उरला क्षेत्र में रहते हैं।

 



Share

Leave a Reply