शराब पीने के लिए पैसा नही देने पर ट्रक ड्राईवर को मारा चाकू, तीन अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज
भिलाई: शराब पीने के लिए पैसा नही देने पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने ट्रक ड्राईवर को चाकू मारकर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर चौक गुढिय़ारी रायपुर निवासी अशोक तिवारी 40 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 5 सितंबर को शाम 7.30 प्रार्थी का ट्रक ड्राईवर तखत कुमार झाबक पेट्रोलपंप गुढिय़ारी के पास ट्रक रोककर गुटका खरीदने गया था तभी तीन अज्ञात बाईक सवार लड़कों ने उससे शराब पीने के लिए पैसा मांगा,नही देने पर चाकू मारकर तखत कुमार को घायल कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।




