CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

चावल से भरा ट्रक पलटा, लोग बाल-बाल बचे

चावल से भरा ट्रक पलटा,  लोग बाल-बाल बचे
Share

धमतरी । शकरवारा सरहद पर स्थित वेयर हाउस के गोदाम से चावल भरकर आ रही ट्रक अछोट राजीव नगर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बचे। वहीं कांच तोड़कर ट्रक ड्रायवर व क्लिनर को बाहर निकाला गया। अछोटा फारेस्ट नाका चौक से वेयर हाऊस गोदाम तक चावल से भरे ट्रकों की बेतरीतब लाईन लगी रहती है। जिससे आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ आवाजाही करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ट्रक को साईड में खड़े करने के बजाय बीच रोड में खड़ा किया जाता है। इतना ही नहीं घरों के सामने ट्रकों के खड़े होने से मकान मालिकों को भी दिक्कतें होती है। ट्रक को हटाने के लिए कहने पर ड्रायवर कंडक्टर झगड़ा करने उतारू हो जाते हंै। ट्रकों के कारण भारी धूल भी उड़ता है। ट्रकों के कारण आये दिन बड़ी दुर्घटनाएं होती होने की संभावनाएं बनी रहती है। 16 फरवरी को दोपहर 1 बजे चावल भरकर आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 10, जेड-2921 साईड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस तरह के हादसे आये दिन होने की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने वेयर हाऊस के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि भारी भरकम वाहनें ओव्हरलोड होकर इस मार्ग से गुजरती है। जिसे बीच सड़क पर खड़े कराने के बजाये वेयर के अंदर खाली जगह पर खड़ी कराई जाये। इसके अलावा खराब सड़कों को भी सुधारा जाये। इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीण बहुत जल्द रास्त रोककर ट्रकों की आवाजाही बाधित करेंगे। जिसकी जवाबदारी शासन, प्रशासन की होगी। 



Share

Leave a Reply