BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ट्रक ने खड़े हाइवा को मारी ठोकर, एक की मौत तीन घालय, जाने कहा की है यह घटना...

 ट्रक ने खड़े हाइवा को मारी ठोकर, एक की मौत तीन घालय, जाने कहा की है यह घटना...
Share

महासमुंद। एनएच 353 खोपली पड़ाव के पास सोमवार शाम साढ़े सात बजे ओडिशा से महासमुंद की ओर आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े हाइवा को पीछे से ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक  परिचालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं हाइवा में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद रेफर कर दिया गया। घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। बागबाहरा पुलिस के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 06 एम 1355 खरियार रोड ओडिशा से महासमुंद की ओर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग 353 खोपली पड़ाव के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा क्रमांक ओडी 02बीबी 3185 को पीछे से ठोकर मार दिया। कंटेक्टर साइड अिधक ठोकर लगने से ट्रक का परिचालक पुराना रावण भाठा महासमुंद निवासी गुड्डू पिता कार्तिक राम साहू (45) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं महासमुंद निवासी कमल साहू, प्यारेलाल साहू एवं विषेश्वर मोंगरे को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि हाइवा में रेलवे का सामान भरा हुआ था, जो ओडिशा से महासमुंद की ओर आ रहा था। मोबाइल चार्ज करने के लिए चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलते हुए हाइवा को पीछे से ठोकर मार दिया।  



Share

Leave a Reply