खारुन नदी पुल के ऊपर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
रायपुर । खारुन नदी पुल के ऊपर मंगलवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस घटन में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन इसकी वजह से मुख्य मार्ग का यातायात 2 घंटे के लिए प्रभावित रहा। यातायात पुलिस और थाना आमानाका पेट्रोलिंग ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन की व्यवस्था कर वाहन को मुख्य मार्ग से हटाकर जब्त किया तब जाकर मुख्य मार्ग का यातायात को बहाल हुआ।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दुर्ग की ओर से रायपुर आ रहा था। तभी यह घटना घटी। ट्रक का क्रमांक सीजी 10 सी 9604 है। पुलिस गाड़ी के मालिक की पतासाजी कर रही है। आरोपी अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना आमानाका में 279 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही यातायात पुलिस रायपुर ने मोटरयान अधिनियम की धारा 194(1) के तहत कारवाई करते हुए वाहन जब्ती कर प्रकरण कोर्ट भेजा है।




