CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

ट्रक का टायर फटा, बाइक चालक आए चपेट में

ट्रक का टायर फटा, बाइक चालक आए चपेट में
Share

महासमुंद : शहर से लगे ग्राम खैरा में आज सुबह ट्रक टायर फटने के बाद अनियंत्रित हो गया और सड़क पार कर रहे राहगीर को चपेट में लेने के बाद सड़क किनारे खड़ी बाइक व साइकिल और ठेले को ठोकर मार दी। घटना के बाद चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक बागबाहरा से ऑयल लेकर रायपुर की ओर जा रहा ट्रक ग्राम खैरा के पास पहुंचा ही था कि परिचालक साइड का टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे राहगीर टिकेश्वर चंद्राकर को चपेट में लिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इधर, ट्रक सड़क किनारे खड़ी बाइक क्रमांक सीजी 06 डी 1499, बाइक क्रमांक सीजी 04 एमएक्स 1990, बाइक क्रमांक सीजी 06 जीजी 4704 और एक साइकिल व ठेले को ठोकर मारकर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना में सड़क किनारे पान ठेले और चाय दुकान के आसपास खड़े कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद सब भयभीत हैं। वाहन मालिकों ने पुलिस से शिकायत करते हुए मुआवजा दिलाने की मांग करने थाने पहुंचे।जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल हुए टिकेश्वर चंद्राकर को लभरा स्थित सोहम हास्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। बताया जाता है कि घायल हादसे के बाद से बेहोश है जिन्हें गंभीर चोट आई है। मामले में पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अभी तक कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नहीं पहुंचा है। शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 



Share

Leave a Reply