पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा
रायपुर : राजधानी गार्डन चौक उरला के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक विजय नारायण पाण्डेय 56 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 10 दिसंबर को शाम 6.30 बजे हीरागु्रप गार्डन चौक उरला रोड के पास पैदल जा रहे तारकेश्वर उपाध्याय 58 वर्ष पिता रामदशरथ उपाध्याय निवासी सेमरिया थाना पवारा जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश को ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 5127 ने एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे माके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक हनुमान माईनर कारखाना उरला में काम करता था,घटना के समय वह ड्यूटी जा रहा था।




