नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

एक बार फिर धर्मांतरण कराने की कोशिश, पास्टर व अन्य का स्थानीय लोगों के साथ विवाद

एक बार फिर धर्मांतरण कराने की कोशिश, पास्टर व अन्य का स्थानीय लोगों के साथ विवाद
Share

कोरबा,रविवार की सुबह बरमपुर में उस वक्त बवाल मच गया जब एक मकान में प्रार्थना करने पहुंचे पास्टर व अन्य का स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया। धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए तनातनी शुरू हो गई। मामला सर्वमंगला चौकी पहुंचा जहां दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दी है। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस के अनुसार सर्वमंगला चौकी अंतर्गत बरमपुर में करन देवी यादव नामक महिला निवासरत है जिसका पति आदतन शराबी है और कुछ काम नहीं करता। महिला का डिंगापुर में रहने वाले पास्टर से पुरानी जान-पहचान थी, महिला की तकलीफों को लेकर पास्टर कुछ युवतियों के साथ करन देवी के घर पहुंचा था जहां वे प्रार्थना कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के माधव जायसवाल व अन्य लोगों को धर्मांतरण कराए जाने का संदेह हुआ जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया वहीं पास्टर व उनके पक्ष के लोगों ने मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया है। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष चौकी पहुंचे। दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर आरोप लगाए है। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में सर्वमंगला चौकी प्रभारी अलफोनस टोप्पो ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत ली गई है। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है जिनके निर्देशानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। 



Share

Leave a Reply