नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : राजधानी में ड्रग्स कारोबार से जुड़े और दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 09 आरोपी किए गए है गिरफ्तार

बड़ी खबर : राजधानी में ड्रग्स कारोबार से जुड़े और दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 09 आरोपी किए गए है गिरफ्तार
Share

रायपुर | ड्रग्स कारोबार से जुड़े और 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी राजधानी रायपुर का निवासी है एवं दूसरा बिलासपुर का रहने वाला है। इससे पूर्व पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके पास से 15 लाख रूपये कीमत की एम.डी.एम.ए. नामक ड्रग्स बरामद किया जा चुका है। इस तरह अब तक कुल 9 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

पढ़ें : रायपुर में युवा कारोबारी ने अपने जन्मदिन के दिन की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस 

पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एमडीएमए ड्रग्स रैकेट का एक पूर्व खुलासा किया गया था, जिसमें 7 आरोपियों अभिषेक शुक्ला उर्फ  डेविड, मोह. मिन्हाज उर्फ  हनी, एलेन सोरेन, रोहित आहूजा, राकेश अरोरा उर्फ  सोनू, अब्दुल अजीम उर्फ  सद्दाम, लक्ष्मण गाईन पिता सुधांशु गाईन को गिरफ्तार कर उनके पास से 99 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया था। ये सभी आरोपी बिलासपुर जिले के रहने वाले है।
 
 
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद और 02 आरोपी गौरव शुक्ला पिता वेद प्रकाश शुक्ला 27 वर्ष निवासी हेमू नगर तोरवा बिलासपुर और आशीष जोशी पिता जोगराज जोशी 36 वर्ष निवासी इशिता पैराडाईज न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 03 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी गौरव शुक्ला एवं आशीष जोशी से भी इस काले कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है, पूछताछ के आधार पर इस काले कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते है।  
 


Share

Leave a Reply