गांजा बिक्री करने निकले दो आरोपी पकड़े गए, 28 किलो गांजा बरामद
रायपुर: राजधानी पुलिस ने आज 28 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजा की कीमत 2 लाख 80 हजार रूपए आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज रिंग रोड नंबर 2 रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने सरोरा नाला के पास उरला रायपुर में दो व्यक्ति सफेद पीले रंग के प्लास्टिक थैला में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहे है जिन्हें घेरा बंदी कर पकड़ा गया।
आरोपियों में जितेंद्र सिंह बग्गा पिता परमजीत सिंह बग्गा 30 साल पंजाबी पारा वार्ड नंबर 11 खरियार रोड थाना चौक जिला नुआपादा उड़ीसा एवं करण ठाकुर उर्फ विशाल पिता राम ठाकुर 21 साल अवंती विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 54 राघव का मकान थाना तेलीबांधा जिला रायपुर का रहने वाला है।
आरोपी जितेंद्र सिंह के कब्जे से 7 पैकेट कुल 7 किलोग्राम एवं करण ठाकुर के कब्जे से 21 पैकेट कुल 21 किलोग्राम कुल जुमला 28 किलोग्राम क़ीमती 2 लाख 80 हजार रूपए गवाह की उपस्थिति में जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर कोर्ट में पेश किया गया।




