अवैध शराब की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 100 पाव गोवा विस्की अंग्रेजी शराब जब्त
भैयाथान: अवैध शराब ले जाते पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 13 हजार रुपए कीमत के 100 पाव गोवा विस्की अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि मध्यप्रदेश का अवैध अंग्रेजी शराब लेकर 2 व्यक्ति मोटर सायकल से झिलमिली की ओर जा रहे है, जिस पर उन्होंने विशेष टीम बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
पुलिस की टीम ने ओडग़ी-झिलमिली के बार्डर ग्राम तरका जंगल में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित मेहीलाल सिंह निवासी ग्राम बेदमी, थाना रमकोला व नंदकुमार पंडो निवासी ग्राम सोनारी, थाना सोनहत जिला कोरिया को घेराबंदी कर पकड़ा, जिनके कब्जे से 100 नग गोवा विस्की अंग्रेजी शराब कीमत 13000 रुपए का जप्त किया गया। मामले में शराब व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली बसंत खलखो, चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, एएसआई लवकुश राजवाड़े, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक अमरेन्द्र दुबे, जितेन्द्र पटेल, महेन्द्र सिंह, विश्वजीत सिंह, अजय प्रताव राव, उदय सिंह, रामकुमार नायक व ललन सिंह सक्रिय थे।




