राजधानी में चाकू दिखाकर आने-जाने वालों को आतंकित करते दो गिरफ्तार, आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
रायपुर। चाकू दिखाकर आने-जाने वालों को डराने धमकाने की सूचना पर पुलिस ने आजाद चौक व उरला क्षेत्र से 2 युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 नग चाकू जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार 18 मार्च को दोपहर 2.30 बजे पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर चाकू दिखाकर आने-जाने वालों को डराने धमकाने पर मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से एक नग चाकू बरामद की है। आरोपी को हिरासत में लेकर नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम झम्मन साहू 21 वर्ष पिता धनेश साहू निवासी अर्जुननगर आजाद चौक को बताया है। इसी तरह शुकवारी बाजार उरला में एक युवक को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी लेने के दौरान उसके पास से एक नग चाकू बरामद की गई है। आरोपी का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम लोकेश बघेल 19 वर्ष पिता स्व.भोजराज बघेल निवासी शुकवारी बाजार बीरगांव थाना उरला बताया है। अवैध रुप से चाकू लेकर घूमने के जुर्म के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के कार्रवाही की गई है।




