28 पाव अवैध देशी मदिरा के साथ दो गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर । राजधानी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 28 पाव देशी मदिरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पढ़ें : शहर में फिर युवती का अश्लील फोटो वायरल करने का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर थाना ने कार्रवाई करते हुए गुरूमुख सिंह नगर, न्यू राजेंद्रनगर से सोनु उईके (पिता मुलचंद उईके 22 वर्ष) के कब्जे से 7 पाव देशी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट: 34-1 के तहत गिरफ्तार किया।
पढ़ें : राजधानी में खुला अनोखा रेस्टोरेंट, जहां कचरे के बदले मिलेगा खाना
वहीं दूसरे मामले में अभनपुर थाना ने छोटे उरला, अभनपुर में अजय धृतलहरे ( पिता स्व सुरेश उम्र 28 वर्ष) के कब्जे से 21 पाव देशी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट: 34-1 के तहत गिरफ्तार किया।




