CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जंगल में मिला दो भालू शव, वन विभाग ने किया अंतिमसंस्कार

जंगल में मिला दो भालू शव, वन विभाग ने किया अंतिमसंस्कार
Share

कुसमी । बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी रेंज अंतर्गत ग्राम सिविलदाग गांव के बीट क्रमांक 3022 में डाड़ीकोना जंगल में ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व 2 भालुओं के शव को देखा था। इसकी सूचना वन विभाग को बुधवार को मिली। इस पर कुसमी रेंजर आरके रावत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृत भालुओं के शव को कुसमी लाया गया। यहां दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एक साथ 2 भालुओं की मौत की सूचना मिलने पर कुसमी वन परिक्षेत्र के एसडीओ विजय भूषण केरकेट्टा भी कुसमी पहुंच गए। यहां भालुओ के शवों का पीएम पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. मनु एक्का ने किया।
इस संबंध में एसडीओ विजय भूषण ने बताया कि अभी वन्य प्राणियों के सहवास का सीजन है, इससे वन्य प्राणी आक्रामक स्थिति में रहते हैं। मृत भालुओ में एक नर व एक मादा थी, इससे प्रथम दृष्टया लगता है कि आक्रामक होने की वजह से दोनों में काफी संघर्ष हुआ व अंदरूनी चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई। एसडीओ ने कहा कि यदि इनका शिकार किया गया होता तो पित्ताशय, सहित अन्य अंग गायब रहते। एसडीओ ने कहा कि पीएम रिपोर्ट में यदि मौत के अन्य कारण सामने आते हैं तो उसी के हिसाब से आगे की जांच-कार्यवाही की जाने की बात कही है । बताया जा रहा हैं कि दो तीन दिन पूर्व रात में कतारीकोना एवं सिविलदाग के लोग जंगल में भालुओं की तेज-तेज आवाज सुनकर दहशत में आ गए थे।
 



Share

Leave a Reply