गांजे का परिवहन करते दो पकड़ाए, 10 किलो गांजा बरामद
महासमुंद | बुंदेली पुलिस ने बाइक से गांजा परिवहन कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 10 किलो गांजा बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक बुंदेली चौकी प्रभारी विकास शर्मा को सूचना मिली कि बुंदेली क्षेत्र मं0 कुछ लोग गांजे का अवैध परिवहन कर रहे हैं। उक्त सूचना पर सादे वर्दी में रास्तों पर पुलिस की टीम तैनात की गई।
टीम ने मोटरसाइकिल सवारों को घेराबंदी कर पकड़ा। बाइक सवारों ने अपना नाम-पता आजाद चौक बुड़ेरा थाना खरोरा जिला रायपुर निवासी लोकेश्वर धीवर पिता बसंत धीवर (38), ग्राम बाना थाना खरोरा जिला रायपुर निवासी ओमप्रकाश बंजारे पिता सुकालू बंजारे (28) बताया। पूछताछ में बताया कि वे ओडि़शा से गांजा लेकर खरोरा जा रहे हैं, उनके पास से 10 किलो गांजा और एक मोटर साइकिल जब्त कर धारा 20 (बी) एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की। उक्त कार्रवाई में तेंदूकोना थाना प्रभारी कमला पुसाम, बुंदेली चौकी प्रभारी विकास शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक विजय मिश्रा, प्रधान आरक्षक महेश डहरिया,आरक्षक द्रोण सत्यम,युवराज ठाकुर आदि का योगदान रहा।




