CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दो एसआई सहित दो आरक्षक चुने गए कॉप ऑफ द मंथ

दो एसआई सहित दो आरक्षक चुने गए कॉप ऑफ द मंथ
Share

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने माह मई में कॉप ऑफ द मंथ के लिए थाना कोतवाली की उपनिरीक्षक मानकुंवर सिदार, सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र पटेल तथा आरक्षक अमित कंवर तथा एसपी आफिस से आरक्षक प्रमोद सागर को चुना गया है। थाना कोतवाली की उपनिरीक्षक मानकुंवर ने कोतवाली के अपराध क्रमांक 618/2021 धारा 376 भादवि की कायमी के 24 घंटे में कोतवाली स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी कर मात्र चार दिवस के भीतर ही प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय किया गया है। उप निरीक्षक ने उत्कृष्ट विवेचना कार्य कर लगन पूर्वक अल्प समय अवधि में चालान न्यायालय प्रस्तुत किए जाने की सराहना कॉप ऑफ द मंथ के जरिए की गई है। लॉकडाउन दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली क्षेत्र में एएसआई राजेंद्र पटेल लगातार पेट्रोलिंग के साथ शहर के नि:सहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को जन सहयोग से “पुलिस हेल्प डेस्क” को प्राप्त होने वाले फूड पैकेटों को अपने स्टाफ के साथ घर-घर पहुंचाने का कार्य किया गया है। इसी बीच 10 मई को सतीगुड़ी चौक पर लावारिस घूम रही बालिका को सउनि राजेन्द्र पटेल ने अपने टीआई व स्टाफ के साथ कुत्तों से बचाया गया था। सउनि पटेल ने अपने दायित्वों के कुशलता पूर्वक निर्वहन के साथ कोरोना की घड़ी में अनेक बार जरूरतमंदों की मदद में मानवता का परिचय दिया गया है। “कॉप ऑफ द मंथ` की श्रृंखला में एसपी संतोष सिंह ने पुलिस कार्यालय में कार्यरत आरक्षक अमित कंवर एवं आरक्षक प्रमोद सागर को भी शामिल किया गया है। आरक्षक अमित कुमार टीम के साथ पूरे जिले में कार्यों की मॉनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर बखूबी की जा रही है। वहीं आरक्षक प्रमोद सागर जिले में घटित महत्वपूर्ण घटना, दुर्घटना तथा रायगढ़ पुलिस के अच्छे कार्यों का डीएसआर एडिशनल एसपी के निर्देशन पर तैयार कर प्रतिदिन प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को साझा किया जा रहा है। दोनों ही आरक्षकों ने कार्य निर्वहन के साथ रायगढ़ पुलिस की उपलब्धियों को सोशल मीडिया यथा टि्वटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इनका मनोबल बढ़ाने उत्साहवर्धन के लिए इन्हें इस माह कॉप आफ द मंथ में स्थान दिया गया है। 



Share

Leave a Reply