CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बैडमिंटन अकादमी में सिलेक्शन के लिए दो दिवसीय ट्रायल आज से

बैडमिंटन अकादमी में सिलेक्शन के लिए दो दिवसीय ट्रायल आज से
Share

आईटीएम यूनिवर्सिटी कैंपस नवा रायपुर के बैडमिंटन अकादमी में कल 9 व 10 नवम्बर को सिलेक्शन के लिए आल इंडिया बेसिस पर ट्रायल रखा गया हैं। उपरवारा स्थित टाटा ट्रस्ट सपोर्टेड आईटीएमयू बैडमिंटन अकादमी में इस दो दिवसीय सिलेक्शन ट्रायल में छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। यह ट्रायल निःशुल्क रहेगा जिसमें ग्यारह वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़िओ को भाग लेने की पात्रता मिलेगी। चयन प्रकिया का समय 9 व 10 नवम्बर को सुबह 11 :30 से शाम 4 :30 बजे तक रहेगा। भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम के चीफ कोच और बैडमिंटन अकादमी के डायरेक्टर संजय मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और इससे छत्तीसगढ़ प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्लेटफॉर्म मिल सकेगा. परफॉरमेंस के आधार पर सिलेक्ट हुए प्रतिभागी खिलाड़िओं को अकादमी में नियमित रूप से प्रैक्टिस के लिए प्रवेश मिल सकेगा। चयन प्रकिया में प्रशिक्षकों का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा। इस निर्णय के संबंध में कोई दावा आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी. छतीसगढ़ में यह आठ कोर्ट की विश्वस्तरीय रिहायशी बैडमिंटन अकादमी हैं. इसमें फिजिओथेरेपिस्ट, फिजिकल ट्रेनर, डाइटीशियन की सुविधाएं हैं जिससे खिलाड़िओं का सर्वांगीण विकास हो सके। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर से मोबाइल नंबर 9040416090 पर संपर्क कर सकते हैं।



Share

Leave a Reply