CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में फिर आकाशीय बिजली गिरने से दो की हुई मौत

 छत्तीसगढ़ में फिर आकाशीय बिजली गिरने से दो की हुई मौत
Share

कांकेर। जिले में आंधी तूफान और गरज चमक के साथ हुई तेज बारिश के बीच पखांजूर व बांदे थाना क्षेत्र आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदे थाना क्षेत्र के बांदे निवासी रामनंद पवार ने थाना में सूचना दिया कि 11 मई को उसकी बेटी जैमनी पवार तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए जंगल की ओर गई थी, गरज चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई तो बचने एक पेड़ के नीचे चली गई। जहां गाज गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं पखांजूर थाना क्षेत्र के ग्राम आलोर निवासी जगनाथ यादव किसी काम से जा रहा था अचानक बारिश होने पर वह बारिश से बचने पेड़ के नीचे चला गया, जहां आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।


Share

Leave a Reply