राजधानी के इस क्षेत्र में जयंती कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, मामला दर्ज
रायपुर | लाठी डंडा से लैंस आरोपियों ने गाली-गलौचकर तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भटिया खरोरा निवासी पवन कुमार साहु 23 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 26 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे जयंती कार्यक्रम के दौरान ग्राम लांजा निवासी चंदन मांडले, शाहिल, राणा, भुनेश्वर, बजरंगी, पिन्टु एवं उसके अन्य साथियों ने गाली-गलौच करते हुये लाठी-डण्डों से लैश होकर प्रार्थी व पुकेश साहु एवं राजेश साहु के साथ मारपीट किया। इसके चलते प्रार्थी सिर व कलाई में चोट लगी है वहीं पुकेश व राजेश साहु के चेहरे व अंगुठा पर चोट लगा है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




