राजधानी रायपुर में सड़क हादसे में दो की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
रायपुर | सड़क हादसे में अलग-अलग क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार डीडीनगर निवासी मनोज सिंह ठाकुर 28 वर्ष ने 30 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 29 जनवरी को रात 10.45 बजे भारत पेट्रोलपंप के पास रिंग रोड नंबर 01 सरोना रायपुरा चौक के पास टाटीबंध की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार करते समय प्रार्थी के मौसी के लड़के को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। इसके चलते युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : प्रदेश के इस जिले में मोहल्ला क्लास के 20 स्कूली बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव
अस्पताल ले जाने पर मौसेरे भाई मोहन सिंह परिहार 20 वर्ष पिता प्रमोद सिंह परिहार निवासी आरडीए कालोनी सरोना डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। इसी तरह थाना धरसींवा रायपुर में श्रीमती सुवाती जांगड़े 30 वर्ष निवासी नवघटा सबराटोला सतनामीपारा थाना सहसपुर लोहारा जिला कवर्धा ने शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थिया 30 जनवरी को अपने जीजा कृष्णा बंजारे के साथ उसकी मोटरसाइकिल से कातलबोड से तिल्दा जाने निकले थे।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 8 लाख का माल सहित ट्रक चोरी, 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रात्रि करीब 08 बजे ग्राम सड्डू एनएच 30 के पास पहुंचे थे। तभी रोड के बीचों -बीच खड़ी ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेसी 0206 वाहन से मोटरसाइकिल टकरा गई। इसके चलते पीडि़ता के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी तथा उसका जीजा कृष्णा बंजारे की मौके पर ही मौत हो गई एवं बाईक क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेलर चालक ने वाहन को सड़क के बीचो-बीच बिना संकेत व इंडिकेटर के खड़ी कर दिया था इसके चलते अंधेरा होने से पीडि़ता का जीजा हादसे का शिकार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है।




