राजधानी से दो नाबालिग लड़की लापता, मामला दर्ज
रायपुर। दो नाबालिग लड़कियों के लापता हो जाने की रिपोर्ट टिकरापारा व खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुदामानगर टिकरापारा निवासी महिला 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 6 अक्टूबर को प्रार्थिया की 15 साल 5 माह को बिना बताये कही चली गई है। आस-पास खोजने पर भी कुछ पता नही चला, प्रार्थिया ने आशंका जतायी है कि किसी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। इसी तरह जोरा खम्हारडीह निवासी पिता 42 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि लड़की 17 वर्ष बिना बताये घर से 30 सितंबर को कही चली गई है। पीडि़त ने संदेह जताया है कि शिवकुमार यादव 24 वर्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों मामलें में धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।




