राजधानी से फिर लापता हुए दो नाबालिग, मामला दर्ज
रायपुर। गुढिय़ारी क्षेत्र में नाबालिग लड़के-लड़कियों की लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनगर नाहरपारा गुढिय़ारी निवासी पीडि़त 36 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का लड़का 14 वर्ष 8 माह 12 अगस्त को 1 बजे घर से गया था उसके बाद वापस नही आया।
पीडि़त को संदेह है कि किसी ने बहला-फुसलाकर बेटे का अपहरण कर लिया है। इसी तरह भरत नगर झण्डा चौक गुढिय़ारी निवासी पीडि़त 45 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की लड़की 16 वर्ष 11 माह गुरुवार को घर से बिना बताये कही चली गई है। पीडि़त को संदेह है कि मुकेश कुर्रे ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।




