मामूली विवाद पर दो पक्ष भिड़े, लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर, दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में जमकर हाथ-मुक्का ,एवं लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से एक दूसरे पर वार कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट आरंग थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवारपारा आरंग में रक्षा बंधन के दिन घर के सामने डांस करने की बात पर प्रार्थिया की लड़की को दीपक देवार,रामा देवार एवं प्रभु देवार ने थप्पड़ मार दिया। इसी बात पर आरोपियों के साथ अन्य लोगों ने डंडे व कुल्हाड़ी से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट रानी देवार 45 वर्ष ने आरंग थाने में दर्ज करायी गई है। वहीं मंजू देवार 20 वर्ष पिता कुमार देवार ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि राखी बांधकर भाई दीपक के साथ आते समय बहन आस्ताना का बाल खीचकर कुंदन नामक युवक ने गिरा दिया तथा आरोपी के साथ अन्य लोग मिलकर गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा ,पत्थर, हांथ मुक्का से मारपीट किये तथा गोपी ने मेरे भाई कुल्हाडी से मारपीट किया जिससे सिर मे चोट लगने से खून निकलने लगा वही प्रार्थिया के मामा जेठू,अशी कुमार, रामा,शिव कुमार,भाई भोलिया,दीपक, मनोज, मौसा प्रेम कुमार , नानी अमरेखा, बडी मां चंदा, मामी जया को भी चोट आई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




