BIG BREAKING : राजधानी के VIP रोड में वैक्सिन वैन और बाइक की भिड़ंत में घायल 2 लोगों की इलाज के दौरान हुई मौत
रायपुर | एयरपोर्ट से वैक्सिन लेकर लौट रही वैन ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सरकारी वैन वैक्सिन लेकर एयरपोर्ट से शहर आ रही थी। घटनास्थल पर पुलिस बल ने तत्काल पहुंचकर बाइक सवारों को इलाज हेतु मेकाहारा भेजा जहां उपचार के दौरान दो की मौत हो गई एवं एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।




