BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले में दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित, साथ ही पांच अधिकारीयों पर हुई कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

जिले में दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित, साथ ही पांच अधिकारीयों पर हुई कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर
Share

सुकमा | किसानों के कल्याण के लिए संचालित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर चंदन कुमार ने दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को निलंबित कर दिया हैं। वहीं पांच ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के विरुद्ध एक-एक वेतनवृद्धि रोकने की कार्यवाही की गई है।

कलेक्टर चंदन कुमार की अध्यक्षता में तीन जून को आयोजित कृषि, सहकारिता और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में किसान कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि अंतर्गत लाभान्वित किसानों के साथ ही सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करने हेतु दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने में बरती गई लापरवाही के साथ ही रबी फसल के क्षेत्राच्छादन की वास्तविक जानकारी नहीं दिए जाने के कारण कोर्रा क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लकेश कुमार नरेटी और लेदा क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कमलभान सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही जीरमपाल क्षेत्र के राजेन्द्र कुमार दरेन्द्र, नीलावरम क्षेत्र के मनोज कुमार देव, पालेम क्षेत्र के ललित कुमार ओझा, कोंटा क्षेत्र के संतोष कुमार तलाण्डी और मिसमा क्षेत्र के येम कुमार ठाकुर की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है । निलंबित कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
 


Share

Leave a Reply