बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : केन्द्रीय विद्यालय में पदस्थ 2 शिक्षकों की नदी में डूबने से हुई मौत, शिक्षकों का दल पहुंचा था पिकनिक मनाने
दंतेवाड़ा | प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि दंतेवाड़ा जिले के केन्द्रीय विद्यालय के 2 शिक्षकों की नदी में डूबने से मौत हो गई है | जानकारी के अनुसार शिक्षक पिकनिक मनाने गए थे। डूबने की सूचना मिलने के बाद एक शिक्षक को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं एक अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के केंद्रीय विद्यालय में पदस्थ 5 शिक्षकों का दल रविवार होने की वजह से पिकनिक मनाने मुचनार पहुँचा हुआ था। वहां नदी के किनारे चट्टानों पर टहलते हुए पैर फिसलने से 30 वर्षीय शिक्षक धर्मेंद्र कुमार नदी में गिर पड़े। इन्हें नदी में डूबता हुआ देख कर दूसरे 34 वर्षीय शिक्षक मोहनीश ने भी पीछे पीछे नदी में झलांग लगा दी। पर नदी की गहराई अधिक होने व बहाव तेज होने के कारण दोनो ही गहरे पानी मे जाने लगे। उन्हें बचाने के लिये उनके साथी शिक्षक चिल्लाने लगे।
आवाज सुन कर आस पास के लोगो ने नदी में छलांग लगा दी और किसी तरह धर्मेंद्र को बाहर निकाल लिया पर मोहनीश गहरे पानी मे चला गया। सूचना पर पुलिस के गोताखोर भी पहुँच गए है और शिक्षक को तलाश कर रहे हैं




