अवैध रूप से काष्ठ परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर लकड़ी सहित जप्त
रायपुर | वन विभाग के अधिकारियों द्वारा अभनपुर क्षेत्र में अवैध रूप से काष्ठ परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर को ट्राली एवं लकड़ी सहित जप्त किया गया। इन जप्त ट्रैक्टर के संचालकों पर वनोपज अभिवहन नियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
पढ़ें : बच्ची की जान बचाने प्रधानमंत्री मोदी ने लिया तुरंत एक्शन: दवा पर मिली 6 करोड़ की छूट
वन मण्डाधिकारी श्री विश्वेश कुमार ने बताया कि अभनपुर के वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा अवैध रूप से काष्ठ परिवहन करने वाले पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: भिलाई के इस 2 गोदाम में लगी भीषण आग, हजारों लीटर केमिकल जलकर खाक
इसी अभियान के तहत अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 05 सी 7730 एवं ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 05 सी 1002 को 10 चट्टे जलाऊ लकड़ी सहित जप्त कर छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। वनोपज का बाजार मूल्य 50 हजार रूपए हैं।




